| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 कौड़िया (गौलानढाना) में पुलिया निर्माण की मांग, विधायक गंगा उइके ने अधिकारियों को दिए निर्देश


दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

भौरा। आज घोड़ाडोंगरी विधायक निवास भौरा में ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत के ग्राम कौड़िया (गौलानढाना) के ग्रामीणों ने पहुंचकर नदी पर पुलिया निर्माण की समस्या से घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके को अवगत कराया।



ग्रामीणों ने बताया कि नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान समस्या और भी गंभीर हो जाती है तथा ग्रामीणों को आवागमन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।



ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को पुलिया निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।



ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज